राजेंद्रनगर रेलवे के पावर सब स्टेशन में लगी आग
पटना, जुलाई 12 -- राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे के पावर सब स्टेशन में रविवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अग्निशमन कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से एक ट्रांसफॉर्मर, लाखों रुपये के बिजली के तार और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पराग डेयरी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान कंकड़बाग अग्निशमन केंद्र की जानकारी कंकड़बाग अग्निशमन केंद्र के प्रभारी अजीत कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.