जामताड़ा, अप्रैल 3 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र के कानगोई रेलवे फाटक स्थित शास्त्री नगर इलाके में बीते गुरुवार रात करीब 09 बजे राजू फुटवेयर दुकान में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने राजू प्रसाद के द्वारा दिए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मिहिजाम थाना कांड संख्या- 13/26 दिनांक 02/04/2026 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109/3 (5) एवं आर्म्स एक्ट 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अभी तक गोलीबारी की घटना में शामिल अपराधियों को चिह्नित नहीं कर सकी है। हालांकि सूत्रों की मानें तो जल्द इस मामले में पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है। इस संबंध में दुकानदार राजू प्रसाद (45 वर्ष) ने बताया कि वह अपने दुकान के काउंटर पर बैठे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक वह...