सहारनपुर, अप्रैल 18 -- सरसावा। भारतीय खटीक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन सवई द्वारा सरसावा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि एवं पति प्रमोद पंवार उर्फ राजू पंवार को महासभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र के खटीक समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों ने डॉ. पवन सवई का आभार व्यक्त किया और राजू पंवार का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने एकत्र होकर राजू पंवार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि राजू पंवार का सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान रहा है और उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए गर्व की बात है। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद सृजन शाखा के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन राजू पंवार ने कहा क...