गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर थाना में राजू खान समेत चार लोगों के विरूद्ध नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह प्राथमिकी पत्रकार पियुष मिश्रा की शिकायत पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में राजू खान, मो वसीम, मो मिस्टर, राजू खान के दामाद को नामजद एवं अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में नाजायज मजमा बनाकर मारपीट करने, जान मारने की धमकी देने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बता दें कि मतदान के दिन पचंबा थाना क्षेत्र के आजाद नगर में भीड़ द्वारा उपद्रव, पथराव एवं गोली फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना में दो लोगों को गोली लगी थी। इसी के विरोध में भंडारीडीह में चैताडीह जाने वाले चौराहे पर भारी संख्या में लोग जुटे थे और सड़क जाम किया गया था। घटना से लोग आक्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.