पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सड़क हादसे के शिकार युवा जनता दल यूनाइटेड प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. राजू कुमार मंडल के परिजनों एवं उनकी बच्ची के पढ़ाई एवं उज्ज्वल भविष्य एवं आगे की देखभाल के उद्देश्य से बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने जदयू परिवार की ओर से 5 लाख रूपये की फिक्स्ड डिपोजिट सम्बंधित कागजात परिजनों को सौंपा। यह भी पढ़ें- छात्र जदयू ने मंत्री का किया अभिनंदनमंत्री का बयान मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राजू कुमार मंडल ने पूर्णिया युवा जदयू प्रकोष्ठ में रहते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनका कार्यकर्ता जीवन सादगी, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक था, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का प्...