मथुरा, फरवरी 26 -- भाजपा बृजक्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने महानगर अध्यक्ष राजू यादव की संस्तुति पर महानगर के दो मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कृष्णानगर मंडल का अध्यक्ष राजू चौधरी और होलीगेट मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल को बनाया गया है। भाजपाइयों ने मिष्ठान का वितरण करके खुशी मनाई। दोनों मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा होने पर भाजपा सांसद हेमामालिनी, सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, विधायक मेघश्याम सिंह, भुवन भूषण कमल, डॉ. देवेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, महापौर विनोद अग्रवाल, जनार्दन शर्मा, पप्पन ठाकुर एडवोकेट, रविकांत गर्ग, प्रदीप गोस्वामी, चिंताहरण चतुर्वेदी, पार्षद राकेश भाटिया, नगेंद्र सिकरवार, मनीषा गुप्ता, देवेंद्र कुमार, कुंजबिहारी भारद्वाज, मदनमोहन श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।

हि...