राजू की सफलता से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र: विधायक
बेगुसराय, जून 25 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। राजू की सफलता से यह क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। रेलवे ग्रुप डी गेटमैन की सेवा करते हुए सेल्फ स्टडी के बूते अपने प्रथम प्रयास में ही सीधे राजू डीएसपी बन पिछड़े समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं। यह राजू की मेहनत और त्याग का प्रतिफल है जो युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। ये बातें स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद ने बुधवार की देर शाम मेघौल पंचायत के मलमल्ला में 70वें बीपीएससी में 72वीं रैंक लाकर डीएसपी बने राजू कुमार के सम्मान में ग्रामीणों द्वारा आयोजित अभिनंदन सह स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। यह भी पढ़ें- राजू की सफलता से गौरवान्वित हुआ क्षेत्र: विधायक उन्होंने राजू कुमार को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, बुके, शाल भेंट कर सम्मानित किया। नवचयनित डीएसपी राजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.