राजू इदरीसी बने सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष
कन्नौज, अगस्त 18 -- तिर्वा, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए युवजन सभा में नई जिम्मेदारी सौंपी है। तिर्वा गंज निवासी राजू इदरीसी उर्फ रियाजुद्दीन को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। बताया गया कि राजू इदरीसी लंबे समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि ने उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष ने राजू इदरीसी को 15 दिन के भीतर जिला कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनसे संगठन को बूथ और गांव स्तर तक मजबूत करने की उम्मीद जताई। राजू के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.