राजूहा उड़खुली में रौपे विभिन्न प्रजाति के पौधे
बागेश्वर, जुलाई 13 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। राजकीय आदर्श जूनियर हाई स्कूल उड़खुली में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया। सोमवार को विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक वह बच्चों के द्वारा विद्यालय भवन के आसपास तथा खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण किया। इसमें देवदार सुरई, माल्टा ,नींबू सहित 100 पौधे शोभादार, फलदार पौधे रोपे। वन क्षेत्राधिकारी वज्यूला प्रदीप कांडपाल तथा वन विभाग के मंगलनाथ, भूपाल राम द्वारा विद्यालय को जो पौधे उपलब्ध कराए गए उनको विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर लाल टम्टा, अध्यापक उमेश चंद्र जोशी, दीप कोहली, निर्मला आर्य, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष वीरेंद्र लाल, स॑जना सहित अभिभावकों द्वारा भी पौध रोपण किया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: आशादीप में 11 फलदार व औषधीय पौधों का रोपण
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.