राजी महिलाओं को वनों के अधिकार बताए
पिथौरागढ़, जून 29 -- संतोष, पिथौरागढ़। वनाधिकार अधिनियम को लेकर वनराजी समुदाय की महिलाओं को जानकारी दी गई। 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी को लेकर महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त किया और फांसी की सजा की मांग की। सोमवार को डीडीहाट के कूटाचौरानी,मदनपुरी की वनराजी महिलाओं को जानकारी देने के लिए एक्शन एड संस्था की ओर से कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं को व्यक्तिगत दावे व सामूहिक दावे की प्रकिया के बारे में बताया। रेंजर पूरन सिंह देऊपा ने वनाधिकार कानून 2006 के बारे में बताया। इस दौरान एक्शन एड इंडिया की खीमा जेठी,गोविंद सिंह,धन सिंह,ठुमा देवी,हरुली देवी,राजेंद्र सिंह,डिगर सिंह,वन क्षेत्ररक्षक पंकज पानू सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.