राजी पड़हा सरना प्रार्थना का बैठक हुआ संपन्न
गुमला, अप्रैल 2 -- कामडारा। कामडारा प्रखंड के रेड़वा पंचायत अंतर्गत गांव सुरसांग में गुरुवार को राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के द्धारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष निरल आईन्द ने समाज के बीच जागरुकता लाने की बात करते हुए कहा कि समाज के लोगों का अस्तित्व बचाए रखने के लिए नशापान का त्याग करें। और एकजुट व संगठित होकर समाज को मजबूत बनाएं। प्रखण्ड अध्यक्ष सुनील बारला ने भी समाज की महत्ता पर प्रकाश डाला। बैठक में पारही,पाकूट,कुली,पकरा،धरनापुर،सरिता समेत कई गांव के समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.