राजीव शर्मा के नेतृत्व में डीवीसी अधिकारियों से मिले झरिया के व्यवसायी
धनबाद, मई 13 -- झरिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती की समस्या से निजात दिलाने के लिए जीटा के महासचिव राजीव शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को व्यवसायियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीवीसी के उप महाप्रबंधक एसके हांडाल से उनके पुटकी स्थित कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने झरिया के नागरिकों के लिए वैकल्पिक बिजली व्यवस्था बहाल करने और कटौती में कमी लाने का आग्रह किया। साथ ही, डीवीसी से कटौती संबंधी जानकारी साझा करने की मांग की। इस दौरान विद्युत महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से बात कर डीवीसी और जेबीवीएनएल के बीच बेहतर समन्वय के लिए इसी सप्ताह संयुक्त बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। मौके पर धनबाद निर्माण के झरिया संयोजक सह खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता, सह-संयोजक शिव चरण शर्मा, पुटकी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष हीरा शर्मा, सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.