राजीव व आरबी मिश्र बने उपविजेता
कानपुर, जून 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रयागराज में स्व. देवेंद्र नाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय वेटरंस बैडमिंटन प्रतियोगिता 13 से 15 जून के बीच संपन्न हुई। इसमें कानपुर के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कानपुर के राजीव एडगर और आरबी मिश्र ने अपने अनुभव व फिटनेस के दम पर सिंगल्स व डबल्स स्पर्धाओं में उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। सिविल लाइंस निवासी राजीव एडगर रक्षा मंत्रालय के अधीन डीजीक्यूए से और मैनावती मार्ग स्थित श्रीराम कृपा स्टेट निवासी आरबी मिश्र सीमा सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वेटरंस खिलाड़ियों और संघ के सदस्यों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.