मुरादाबाद, मई 2 -- शनिवार को डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव दीनदयाल नगर स्थित रेस्टोरेंट में हुआ। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार रस्तोगी ने चुनावी कार्यवाही कराई। राजीव कुमार रस्तोगी अध्यक्ष चुने गए। अतुल सक्सेना लगातार चौथी बार महासचिव चुने गए। क्षितिज शर्मा उपाध्यक्ष, अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष, आलोक सैनी निर्विरोध रूप से संयुक्त सचिव चुने गए। दीपक अग्रवाल, शावेज मलिक, प्रवीण रावत, शिशिर गुप्ता, हरिशंकर पाल, गौरव गुप्ता, उपदेश चंद्र अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। दिनेशचंद्र गुप्ता, राकेश शर्मा, नीरज भटनागर, राहुल सिंह, आशीष सक्सेना, निखिल रंजन अग्रवाल, शेखर राजपूत आदि रहे। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी टैक्स बार के रमेश अध्यक्ष और महेंद्र बने सचिव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...