मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के स्थापना दिवस पर गुरुवार को नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें अपराजित रहते हुए राजीव रंजन ने 4.5 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता। सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि द्वितीय स्थान पर 4.5 अंकों के साथ सुभाष चंद्र सिन्हा रहे। तीसरे, चौथे एवं पांचवें स्थान पर 4-4 अंकों के साथ क्रमशः शीलभद्र लाभ, आद्या श्री एवं सौरव आनंद रहे। प्रतियोगिता में जिले के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 15 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी भी थे। एशियन एमेच्योर विजेता राज आर्यन, राज्य विजेता युवान रमण, पवन सिंह, यश रमण इत्यादि शामिल हुए। प्रतियोगिता पांच चक्रों में खेली गई। सचिव सोनू ने बताया कि संस्थापक राजीव सिन्हा, उभय रंजन, अध्यक्ष डॉ*. व...