जौनपुर, अप्रैल 19 -- मुंगराबादशाहपुर। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर यादव ने गोरैयाडीह गांव निवासी राजीव कुमार यादव को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया है। राजीव कुमार यादव पेशे से प्रयागराज हाई कोर्ट में अधिवक्ता हैं और लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़कर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजीव कुमार यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। आजम शाहिद मनु, सुधीर शुक्ला, सुनील यादव, शैलेंद्र कुमार, अंकुश यादव, पंकज कुमार, सौरभ द्विवेदी सहित अन्य ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस का मानवाधिकार प्रकोष्ठ भंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.