लखनऊ, जुलाई 7 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव बंसल को इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री, लखनऊ मंडल बनाया गया है। यह जानकारी अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने दी। कहा कि यह गर्व और सम्मान का विषय है कि राजीव को यह जिम्मेदारी दी गई है। लखनऊ महानगर के समस्त पदाधिकारियों ने राजीव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...