पटना, जनवरी 3 -- राजीव नगर थाना क्षेत्र के पहलवान चौक स्थित खटाल के पास से पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। दोनों के पास से स्मैक की कुल 54 पुड़िया बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 28.06 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान बेबी देवी और युवक की पहचान मनोहर कुमार के रूप में हुई है। दोनों मनेर के गंगा टोला के रहने वाले हैं और वर्तमान में शास्त्रीनगर स्थित पीडब्लू झोपड़पट्टी में रह रहे थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-2) मो. महिबुल्ला अंसारी ने बताया कि 2 जनवरी को करीब पांच बजे राजीव नगर थाना अंतर्गत गांधी नगर के पहलवान चौक के पास खटाल के समीप एक महिला और एक युवक आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दी। पुलिस वाहन को देखते ही दोनों भागने लगे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। सशस्त्र बल की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.