देहरादून, फरवरी 20 -- राजीव नगर में पड़ोसी ने बहन के सामने युवक को पीट दिया। बीचबचाव करने आए दोस्तों पर भी हमला किया गया।पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। टिहरी गढ़वाल के मूल निवासी नीरज चंद ने नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया।बताया कि वह अपर राजीव नगर में किराए पर रहते हैं। 18 फरवरी की रात लगभग 10 बजे उनकी रिश्ते की बहन उन्हें स्कूटी से छोड़कर गई थी। तभी उनके पड़ोसी रमेश तिवारी ने बिना किसी कारण अपशब्द और गाली-गलौज की। शोर सुनकर नीरज के दोस्त अमिताभ और ऋषभ भी कमरे से बाहर आए और बीच बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि रमेश तिवारी, उनके बेटे अश्विन तिवारी और आसपास के कुछ लोग इकट्ठा हो गए और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। नीरज चंद ने पुलिस से रमेश तिवारी, अश्विन तिवारी और अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.