औरैया, मई 7 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के वार्ड राजीव नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराने से लोगों में भारी नाराजगी है। वार्ड में जगह-जगह फैली गंदगी, बजबजाती नालियां और तालाब में जमा कचरे से हालात बदतर हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। वार्ड के लोगों का कहना है कि सड़कों के किनारे पड़े कूड़े के ढेर और बंद नालियों से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सफाई कर्मी नियमित रूप से वार्ड में नहीं पहुंचते, जिसके चलते गंदगी दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.