नई दिल्ली, जून 10 -- दिल्ली मेट्रो के फेज-5ए में आरके आश्रम से इंद्रप्रस्थ के बीच बन रहे सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर शिवाजी स्टेडियम के पास एक नया मेट्रो स्टेशन बनेगा, जो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के वर्तमान स्टेशन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा। खास बात यह कि कॉरिडोर के साथ शिवाजी स्टेडियम से राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बीच 800 मीटर लंबा सबवे बनाया जाएगा। यह दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा सबवे होगा। इससे दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो बदलने की सुविधा मिल सकेगी। वैशाली, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर, नोएडा सहित दिल्ली के कई इलाकों से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 और टर्मिनल-2 पहुंचना आसान हो जाएगा। मौजूदा समय में शिवाजी स्टेडियम एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का स्टेशन है, लेकिन अभी यह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से नहीं जुड़ा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बहुतों के लिए बंद ...