नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- राजधानी दिल्ली में आज जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर राजीव चौक से लेकर पटेल चौक और नई दिल्ली तक 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री-एग्जिट को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर आज अगले आदेश तक नई दिल्ली जिले के 11 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद 1. जनपथ 2. पटेल चौक 3. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट 4. राजीव चौक 5. सेवा तीर्थ 6. मंडी हाउस. 7. लोक कल्याण मार्ग 8. आईएनए 9. चावड़ी बाजार ...