शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- पुवायां। भारतपुरी कॉलोनी निवासी अंकित मिश्रा, जो एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट कंपनी लिमिटेड में मैनेजर हैं, ने पुलिस को तहरीर दी कि कुछ दबंग लोगों ने राजीव चौक पर उनके साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने बताया कि लोन की किस्त न जमा होने पर खाताधारक अपने साथियों के साथ पहुंचे और उन्हें गालियां देते हुए पीटा। मारपीट में अंकित को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिल जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.