राजीव गांधी मेमोरियल कॉलेज में उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
धनबाद, सितम्बर 6 -- राजीव गांधी मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पटना फार्मेसी काउंसिल के प्राचार्य डॉ शैलेंद्र प्रसाद और विशिष्ट अतिथि रिलायंस पेट्रोलियम के वरिष्ठ नेटवर्क प्रबंधक अनिर्बान दुबे ने विचार व्यक्त किए। संस्थान के निदेशक डॉ आरएन चौबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि छात्रों में कौशल, संस्कार और नैतिकता का विकास करना है। वहीं प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने शिक्षकों को समाज निर्माण की मजबूत कड़ी बताया। इस मौके पर नेहरू बाल कल्याण परिषद के तहत संचालित संस्थानों के प्राचार्यों व शिक्षकों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- गीत से बताई गुरु की महिमा, बैंक ने भी शिक्षकों को किया सम्मानित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.