हरिद्वार, मई 21 -- हरिद्वार, संवाददाता। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र हरिद्वार में गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ओपी. चौहान, सचिव सुखबीर सिंह और कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और युवाशक्ति से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भारत आज जिस डिजिटल और तकनीकी प्रगति की ओर बढ़ रहा है, उसमें राजीव गांधी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पूर्...