भदोही, मई 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और संगठन को प्रदेश में मजबूत करने की बात कही। शहर के मसाल रोड स्थित कैंप कार्यालय में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके देश निर्माण, सूचना क्रांति और युवा शक्ति को मजबूत करने के योगदान को याद किया गया। यह भी पढ़ें- राजीव गांधी ने देश को दिशा देने का किया था कार्य: विधायक विक्सलराजीव गांधी के योगदान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा दी। सूचना तकनीक, पंचायती राज और युवाओं को राजनीति में अवसर...