फतेहपुर, अगस्त 20 -- फतेहपुर। राष्ट्रीय सचिव बीरेंद्र राठौर ने कहा कि स्व.राजीव गांधी सच्चे देश भक्त थे उन्होंने कंप्यूटर व डिजिटल क्रांति की शुरुआत की। आईटी को बढ़ावा देने के लिए उन्होने आयात शुल्क कम करने के साथ ही रेलवे में कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण प्रणाली की शुरुआत की थी। यह बातें उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाए जाने के दौरान कहीं। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने सी-डाट, सैम पित्रोदा के साथ मिलकर ग्रामीण इलाकों में पीसीओ का नेटवर्क पहुंचाया जिससे ग्रामीण क्षेत्रो में सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में खासी आसानी हो सकी। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि पूर्व पीएम ने देश को तकनीकी रूप...