सुल्तानपुर, मई 21 -- सुलतानपुर,संवाददाता। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान दिवस गुरुवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस कमेटी में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद राजीव गांधी पार्क स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेसियेां ने राजीव गांधी अमर रहें के नारों के साथ उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया। राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर हुआ हवन-पूजन व शांतिभोज: कांग्रेसियेां ने राजीव गांधी प्रतिमा स्थल पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजी...