रुद्रपुर, मई 1 -- खटीमा, संवाददाता। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्र अंशुमन सिरौला का सीएसआरएल (सेंटर फॉर सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड लीडरशिप) द्वारा अनुमोदित गेल उत्कर्ष सुपर 30 में चयन हुआ है। अंशुमन ने इसी वर्ष सीबीएसई से इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है और वे जेईई की तैयारी कर रहे हैं। अंशुमन के मेंटर निर्मल न्योलिया ने बताया कि पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महंगी कोचिंग संभव नहीं थी। इसे देखते हुए उन्हें ऐसे निःशुल्क शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिनका लाभ लेने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी होती है। गेल उत्कर्ष कार्यक्रम के लिए विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी, जिनमें से पांच कविता मृधा, दीपक कुमार, तरुण सिंह और प्रिंस कुमार दूसरे चरण के लिए चयनित हुए। अंतिम रूप से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशुमन का...