राजीव गांधी देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री थे : केएन त्रिपाठी
पलामू, अगस्त 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर गुरुवार को पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यक्रम कर अपने दिवंगत नेता को याद किया। जिलाध्यक्ष विमला कुमारी के नेतृत्व में मेदिनीनगर स्थित कांग्रेस भवन में राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी देश के प्रथम युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए कंप्यूटर और संचार क्रांति की मजबूत नींव रखी। युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार देकर उन्होंने लोकतंत्र में युवा शक्ति की भागीदारी बढ़ाई। राजीव गांधी के कार्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.