बलिया, मई 21 -- बलिया, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा भी हुई। कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने ग्राम प्रधानों का कार्यकाल को बढ़ाने तथा समय से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की सोच थी कि भारत का विकास गांवों से होकर गुजरता है, इसलिए विकास का पैसा गांवों में जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ...