जौनपुर, मई 21 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उनके नेतृत्व में आई सूचना और कंप्यूटर क्रांति देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सादगी और ईमानदारी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रध...