राजीव गांधी की शहादत दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
सीवान, मई 23 -- महाराजगंज। महाराजगंज जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत दिवस श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष जवाहर भाई ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता रमेश उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। कार्यकर्ताओं ने महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.