दरभंगा, मई 22 -- पंकज महासेठ,दरभंगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि गुरुवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के अग्रदूत थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की सोच से जोड़ा तथा सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पंचायती राज एवं युवाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए। उनका बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष दयानंद पासवान, जिला मीडिया प्रभारी मो. असलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामपुकार चौधरी, परमानंद झा, रीता मिश्रा,...