बिजनौर, मई 22 -- बिजनौर। शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी आयोजित की गई। गुरूवार को शहर अध्यक्ष हुमायूं बेग की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान, तकनीकी विकास और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को तकनीक और शिक्षा से जोड़कर देश को नई दिशा देने का काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर किया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी युवाओं से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने और देश एवं समाज की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।अंत...