रुद्रपुर, मई 21 -- खटीमा, संवाददाता। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर खटीमा कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने राजीव गांधी के जीवन, व्यक्तित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माण की सोच रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने सूचना एवं संचार क्रांति की नींव रखी। कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देकर देश को नई दिशा दी। उनका सपना भारत को 21वीं सदी के आधुनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करना था, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कार्यक्रम में युवा ...