राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान
धनबाद, मई 22 -- धनबाद जिला कांग्रेस की ओर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में राजीव गांधी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी राकेश किरण महतो ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस के रूप में मनी भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया, संचार क्रांत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.