चाईबासा, मई 22 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने राजीव गांधी के संघर्षमय जीवन एवं उनके दूरदर्शी नेतृत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज व्यवस्था, शिक्षा तथा युवाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए।वक्ताओं यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद आए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को...