राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया स्मरण
सहारनपुर, अगस्त 21 -- सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, व्यक्तित्व तथा देश के विकास में योगदान को याद किया। गोष्ठी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष संदीप राणा और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने के साथ देश को तकनीकी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उनके विचारों और कार्यों को याद करते हुए कहा कि देश के विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.