धनबाद, अप्रैल 28 -- सीएमपीडीआईएल के निदेशक तकनीक राजीव कुमार सिन्हा को बीसीसीएल के निदेशक तकनीक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अंडर सेक्रेटरी (भारत सरकार) संजीव रंजन की ओर से कोल इंडिया चेयरमैन को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। मालूम हो बीसीसीएल के प्रभारी डीटी नीलाद्री राय की सेवानिवृत्ति के कारण अगले छह माह या स्थायी निदेशक तकनीक की नियुक्ति होने तक राजीव कुमार सिन्हा को अतिरक्त जिम्मेदारी दी गई है। यह भी पढ़ें- दिलीप ने सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...