मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के राजीव केजरीवाल को विहार मारवाड़ी सम्मेलन शिक्षा समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनका मनोनयन अध्यक्ष विष्णु कुमार सुरेका ने किया है। अध्यक्ष ने कहा कि राजीव केजरीवाल के कर्मठता, कार्य कुशलता, समाजिक कार्यों एवं शिक्षा के प्रति रुचि को देखते हुए उनको सत्र 2026-2028 के लिए बिहार मारवाड़ी सम्मेलन शिक्षा समिति की कार्यकारिणी समिति में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...