उरई, फरवरी 3 -- उरई। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी लाइन राजीव कुमार शर्मा को उरई नगर क्षेत्र की कमान सौंपी है। पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) के पद पर नियुक्त किया गया है। उरई क्षेत्राधिकारी नगर का पद पूर्व सीओ सिटी अर्चना सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से रिक्त चल रहा था। लंबे समय से खाली चल रहे इस महत्वपूर्ण पद पर अब राजीव कुमार शर्मा की तैनाती से पुलिस व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।राजीव कुमार शर्मा को पुलिस प्रशासन का अच्छा और लंबा अनुभव है। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.