देवघर, जून 30 -- मधुपुर। मधुपुर थाना के नए इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी के रूप में राजीव कुमार ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। योगदान देने के बाद राजीव कुमार ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण रखना, शहर में शांति, सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा तथा थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कहा कि क्षेत्र म...