मथुरा, जुलाई 6 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट अपने छात्र-छात्राओं को केवल प्लेसमेंट दिलाने तक सीमित नहीं है बल्कि उनके बेहतर करियर निर्माण के लिए निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। संस्थान के अंडरग्रेजुएट सत्र 2023-26 तथा पोस्ट ग्रेजुएट सत्र 2024-26 के ऐसे छात्र-छात्राएं, जिनका पूर्व में विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में प्लेसमेंट हो चुका था, लेकिन वे किसी कारणवश जॉब स्विच करना चाहते हैं अथवा बेहतर करियर अवसरों की तलाश में हैं, संस्थान का ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग पूरी तत्परता के साथ उनके सपनों को पंख लगा रहा है।

करियर के अवसर संस्थान का ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट विभाग ऐसे छात्र-छात्राओं को नई एवं बेहतर रोजगार सम्भावनाओं से जोड़ते हुए प्रतिष्ठित कम्पनियों में इंटरव्यू एवं चयन की प्रक्रिया उपलब्ध करा रहा है। विभाग द्वारा छात्र...