राजीव एकेडमी की छात्रा प्रियंका चौधरी का एमपीआरडब्ल्यू में चयन
मथुरा, जुलाई 15 -- राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी, मथुरा की बी.फार्मा (चतुर्थ वर्ष) की मेधावी छात्रा प्रियंका चौधरी ने अपनी उत्कृष्ट बौद्धिक क्षमता, तकनीकी कौशल और प्रखर प्रतिभा की बदौलत अग्रणी अनुसंधान संस्था 'एमपीआरडब्ल्यू रिसर्च कम्पनी' में सेवा का अवसर हासिल किया है। वैश्विक मानकों वाली प्रतिष्ठित कम्पनी में आकर्षक पैकेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव पद मिलने से न केवल छात्रा बल्कि उसके परिजन भी बेहद खुश हैं। संस्थान के निदेशक डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका चौधरी ने हाल ही में आयोजित प्रतिस्पर्धी प्लेसमेंट प्रक्रिया में अपने कड़े परिश्रम, विषय पर मजबूत पकड़ और उत्कृष्ट अकादमिक रिकॉर्ड के दम पर यह शानदार सफलता अर्जित की है। डॉ. चोपड़ा ने बधाई देते हुए कहा, प्रियंका की यह सफलता संस्थान की उच्चस्तरीय शिक्षण प्रणाली, शोध-परक वातावरण और अनुभवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.