राजीव उमराव को पीएमजी गोरखपुर का अतिरिक्त प्रभार
गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर। प्रयागराज के पोस्ट मास्टर जनरल राजीव उमराव को गोरखपुर डाक परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पीएमजी गौरव श्रीवास्तव का इंदौर ट्रांसफर होने के बाद यह पद खाली चल रहा था। राजीव उमराव 2001 बैच के भारतीय डाक सेवा अधिकारी हैं।* इससे पहले वे जोधपुर और आगरा जैसे बेहद महत्वपूर्ण और बड़े डाक परिक्षेत्रों में पोस्टमास्टर जनरल के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।* उन्होंने गोरखपुर परिक्षेत्र में डाक सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता बताया है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा और भविष्य निधि योजना में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.