सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। चमनलाल महाविद्यालय, लंढौरा में आयोजित उत्तराखण्ड राजनीति विज्ञान अधिवेशन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिक्षाविद् राजीव उपाध्याय यायावर को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पूर्व शिक्षा मंत्री व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा प्रदान किया गया। 200 से अधिक शोधार्थियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। चयनित शोध-पत्रों पर आधारित तीन ग्रंथों का विमोचन भी किया गया। राजीव उपाध्याय 'यायावर' शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह के 'विरासत यूनिवर्सिटी हेरिटेज रिसर्च सेंटर' के समन्वयक के रूप में संगोष्ठी में शामिल हुए। उनके शोध-पत्र कश्मीर की बौद्धिक स्मृति और सांस्कृतिक पहचान : ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में स्रोत समीक्षा के लिए मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.