राजीनामे का दबाव बनाकर महिला पर चाकू से हमला
इटावा औरैया, जून 24 -- भरथना। उमरसेंडा गांव निवासी सीता देवी पत्नी संतोष कुमार ने बताया वह मंगलवार को दवा लेने भरथना आई थी। दवा लेने के बाद ऑटो से वापस गांव लौट रही थी। आरोप है कि नगला चंदेलन चौराहे पर उतरने के बाद एक व्यक्ति ने उनका रास्ता रोक लिया। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। आरोपित पुराने मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। जब उसने इनकार किया तो एक आरोपित ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना के बाद घायल महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने नामजद आरोपियों व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.