मथुरा, अप्रैल 4 -- थाना छाता अंतर्गत गांव तरौली जनूबी में नामजद द्वारा पुराने मुकदमे में जबरन राजीनामा करने का दबाव बनाने और विरोध करने पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरौली जनूबी निवासी शिशुपाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता द्वारा भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जो न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि इस मुकदमे में राजीनामा के लिए आरोपी भूरा लाठी-डंडों के बल पर उन पर दबाव बना रहा है। बताया कि 17 मार्च रात पीड़ित अपनी दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी ने वहां आकर अभद्रता व जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आये पिता खिल्लू पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला ...