राजीनामा का दबाव बनाने घर में घुसा युवक, युवती से मारपीट
शाहजहांपुर, मई 23 -- बंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के सोनू पर घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार कुछ दिन पहले आरोपी की उसके ताऊ से मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। इसी रंजिश में 13 मई को आरोपी उसके घर में घुस आया और राजीनामा का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पिता और ताऊ मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने नौ दिन बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- राजीनामा का दबाव बनाने घर में घुसा युवक, युवती से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.